फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम की स्कूटी से गिरकर हुई दर्दनाक मौत, बीस मीटर तक घसीटता ले गया मिनी ट्रक

Wed, 05 Oct 2016 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बच्चे की मौत - फोटो : demo pics
विज्ञापन
मंगोलपुरी इलाके में सोमवार शाम एक मिनी ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार 11 साल का बच्चा सड़क पर गिर गया। ट्रक बच्चे को करीब 20 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। 
विज्ञापन


जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे चालक को लोगों ने दबोचकर उसकी जमकर धुनाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 

हादसे में बच्चे की मां को मामूली चोट लगी है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बच्चे की शिनाख्त ध्रुव के रूप में हुई है।  पुलिस के अनुसार, ध्रुव परिजनों के साथ सरस्वती विहार इलाके में रहता था। 
Trending Videos
विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने ट्रक चालक की जमकर की पिटाई

accident - फोटो : graphic
उसके पिता अनिल (39) का रोहिणी में कार के कलपुर्जे की दुकान है। ध्रुव रोहिणी स्थित एक पब्लिक स्कूल में छठवीं कक्षा में पढ़ता था। सोमवार शाम ध्रुव को लेकर उसकी मां निशा ट्यूशन जा रही थी। 

परवाना रोड के पास सामने से आ रहे एक मिनी ट्रक ने निशा की स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ध्रुव सड़क पर गिर गया। उसके बाद ट्रक उसे बीस मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। 

हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक चालक को दबोचकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ध्रुव के शव को कब्जे में कर लिया और आरोपी चालक राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। राजेश मूलत: बिहार के सहरसा का रहने वाला है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें