फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब मेल में हुई वारदात, जीआरपी ने नहीं दर्ज की एफआईआर

Mon, 02 May 2016 08:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सेवा,सुरक्षा और सहयोग का दावा करने वाली जीआरपी का असली चेहरा सामने आया है। पंजाब मेल में सफर कर रहे एक इंजीनियर यात्री का सामान फरीदाबाद स्टेशन पर चोरी हो गया। जब वो एफआईआर दर्ज कराने जीआरपी थाने पहुंचा तो पुलिसकर्मियों ने एफआईआर दर्ज करने से मना कर थाने से भगा दिया। आखिर में पीड़ित ने आगरा जीआरपी में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
  घटना गत 23 अप्रैल की है। जानकारी के अनुसार कृष्ण वाटिका ताजनगरी, फेज-2 आगरा निवासी अमित चर्तुवेदी पेशे से इंजीनियर हैं। वह गत 23 अप्रैल को 12138 पंजाब मेल में दिल्ली से आगरा के लिए जनरल कोच में सवार हुए थे। सुबह करीब पौने छह बजे जब ट्रेन ओल्ड स्टेशन पर पहुंची तो प्लेटफार्म पर घूम रहे चोर ने उनका बैग चुरा ले गए।

बैग में लैपटॉप, फोन, पासपोर्ट, पर्स, क्रेडिट कार्ड, ड्राईविंग लाईसेंस समेत अन्य कागजात थे। पीड़ित का कहना है कि जब वह घटना की एफआईआर दर्ज कराने के लिए जीआरपी थाने गए तो वहां थाना प्रभारी व अन्य ने एफआईआर दर्ज करने से आनाकानी करते हुए भगा दिया।
विज्ञापन


फिर वह आगरा जीआरपी में जीरो एफआईआर दर्ज कराई। इससे साफ है कि जीआरपी अपराध कम दिखाने के चक्कर में आए दिन ट्रेनों में होने वाली चोरी की घटनाओं को दर्ज करने से बचती है। थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि पीड़ित उनके पास नहीं आया था। यदि घटना हुई है तो उसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें