फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ नारंग की हत्या के मामले में घर-घर पहुंची थाने की पुलिस

Mon, 28 Mar 2016 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डेंटिस्ट का दुखी पर‌िवार
विज्ञापन
डॉक्टर पंकज नारंग की हत्या के बाद पुलिस इलाके में सक्रिय हो गई है। पुलिस को इसका फायदा भी मिला है। लोगों ने पुलिस को डॉक्टर की हत्या के मामले में कई सीसीटीवी फुटेज मुहैया करवाए हैं, जिसमें घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपी साफ तौर पर दिख रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दो तीन आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। रविवार को विकासपुरी थाने की पुलिस घर-घर जाकर लोगों से मिली और वारदात के बारे में जानकारी हासिल की।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इसका मकसद घटना से दहशत में आए लोगों में विश्वास पैदा करना है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संपर्क अभियान के दौरान पुलिस को नौ जगहों से सीसीटीवी फुटेज मिले है, जिसमें आरोपियों को साफ तौर पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में 40 लोगों से हुई पूछताछ

अब पुलिस इन फुटेज के जरिये उन लोगों की पहचान करने में जुटी है जो घटना के बाद से फरार हैं। अब तक पुलिस के पास जो भी सीसीटीवी फुटेज थे। उसमें तस्वीरें काफी धुंधली थी।

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, अब तक इस मामले में करीब 40 लोगों से पूछताछ की गई है। पुलिस उस शख्स का पता लगाने की कोशिश कर रही है जिसने आरोपियों को घटना को अंजाम देने के लिए उकसाया था।

साथ ही पुलिस लोगों से पूछताछ कर यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इंद्रा कैंप में रहने वाले किसी व्यक्ति का डॉक्टर के परिवार से पहले कोई विवाद तो नहीं था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें