फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 घंटे में भी नहीं हुई शवों की शिनाख्त, आईएमटी क्षेत्र में मिली थी लाश

Wed, 21 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
double murder in gurgaon - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महिला व किशोरी की गोली मारकर हत्या किए जाने तथा उनके शव मानेसर आईएमटी क्षेत्र में फेंकने के मामले में पुलिस को अभी कुछ सुराग हाथ नहीं लग सका है। 
विज्ञापन


दूसरे दिन भी शवों की शिनाख्त नहीं होने से पुलिस की उलझने बढने लगी हैं। शवों की शिनाख्त के लिए आसपास के जिलों के अलावा साथ लगते दिल्ली के थानों में भी ऐसी कोई मिसिंग की सूचना आने पर संपर्क करने के लिए कहा गया है। 

बता दें कि रविवार रात में किसी ने महिला व किशोरी की हत्या कर आईएमटी मानेसर स्थित एक खाली प्लाट में उनके शवों को फेंक दिया था। 

आसपास के लोगों से मृतकों की शिनाख्त कराने के प्रयास मानेसर थाना पुलिस ने किए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। शव पड़े होने की सूचना मिलने के बाद से अब तक करीब 36 घंटे का समय बीत चुका है। 
विज्ञापन


यदि शवों की शिनाख्त नहीं हुई तो यह ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री पुलिस के लिए सिरदर्द बन सकती है। बहरहाल, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शवों को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। 
विज्ञापन


माना जा रहा है कि दोनों शव मां-बेटी के हो सकते हैं। महिला को सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चार व किशोरी के पेट में दो गोली मारी गई। 

महिला की उम्र करीब 35 साल व किशोरी की उम्र 15 साल बताई जा रही है। महिला ने सलवार-कमीज पहनी थी, जबकि किशोरी ने लाल टी-शर्ट व लोवर पहन रखी थी। 

पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान का प्रयास किया, लेकिन दोनों शवों की पहचान नहीं हो पाई। लोगों की मानें तो उन्होंने रात या सुबह के समय कहीं भी गोली चलने की आवाज नहीं सुनी थी। 

दोनों की अन्य किसी जगह पर हत्या कर हत्यारों ने शव को यहां फेंक दिया। वहीं पुलिस को मौके से कारतूस के खोखे भी बरामद हुए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें