फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसी के लड़के से हुआ प्यार तो घर से भागी, भाइयों ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट

Sat, 06 Jan 2018 05:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
honor killing - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

न्यू अशोक नगर इलाके में इज्जत की ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। मौसेरे भाई के साथ घर से भागी युवती और प्रेमी पर युवती के भाई और मामा ने चापड़ से हमला कर दिया।

विज्ञापन


कातिलाना हमले में युवक की मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर घायल हो गई। युवती को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या, हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, जान गंवाने वाले युवक की शिनाख्त दिनेश (30) के रूप में हुई है। वह सपरिवार पप्पू कॉलोनी, गाजियाबाद में रहता था। उसके परिवार में पत्नी, तीन बच्चे और अन्य परिजन हैं।
विज्ञापन


युवती परिवार के साथ पटपड़ग़ंज में रहती है। दिनेश युवती की मौसी का बेटा है। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। युवती के परिवार वालों ने उसकी शादी अगले महीने तय कर दी थी।

इस बात की जानकारी होने के बाद दिनेश और युवती पांच दिन पहले घर छोड़कर फरार हो गए। शुक्रवार शाम युवती का मामा रिंकू (25) और भाई शंकर (20) उन्हें तलाश करते हुए मयूर विहार इलाके में पहुंचे।

Trending Videos

honor killing - फोटो : अमर उजाला
फेज एक मयूर विहार की नहर के पास दिनेश और युवती मिल गए। आरोपियों ने चापड़ निकालकर दिनेश पर हमला कर दिया। युवती ने बीच-बचाव करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए और एक पीसीआर वैन भी पहुंच गई।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों आरोपियों को काबू किया और जख्मी दिनेश और युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवती का इलाज चल रहा है।

बदनामी का बदला लेने के लिए वारदात
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों आरोपियों ने गुनाह कबूल कर लिया है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि युवती के घर से भागने के बाद समाज में उनकी बदनामी हो रही थी। इसलिए उन्होंने बदला लेने का फैसला किया।

वह चापड़ लेकर दोनों की तलाश में जुट गए। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दोनों आरोपी एक जिम में काम करते हैं।

सूत्रों का कहना है कि परिजनों को दोनों के रिश्ते की जानकारी हो गई थी। इसीलिए युवती की शादी तय कर दी थी। चार दिन पहले युवती अपने सारे गहने और नकदी लेकर घर से फरार हो गई थी।

होमगार्ड के जवान ने बचाई युवती की जान

honor killing - फोटो : अमर उजाला
युवती व दिनेश को देखने के बाद रिंकू और शंकर पर खून सवार हो गया। वह दोनों की हत्या करना चाहते थे। उन्होंने पहले दिनेश पर चापड़ से हमला किया।

यह देखकर युवती दिनेश के बचाव में आई, लेकिन आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। युवती बचाव के लिए जोर जोर से चिल्लाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग सामने आए, लेकिन कोई भी आरोपियों के सामने जाने की हिम्मत नहीं कर रहा था।

दिल्ली होमगार्ड में कार्यरत सोनू भीड़ देखकर वहां पहुंचा और युवती को आरोपियों के पास से खींचने की कोशिश करने लगा। आरोपी युवती पर हमला करने लगे।

सोनू को देखकर लोगों ने भी साहस दिखाया औैर आरोपियों पर पत्थर बरसाने लगे। सोनू ने किसी तरह युवती को निकाला और वहां पहुंची पीसीआर वैन में डालकर उसे अस्पताल ले गया।
विज्ञापन

लघुशंका के लिए रुका था दिनेश

honor killing - फोटो : अमर उजाला
शुरुआती जांच में पता चला है कि दिनेश युवती को कैब से लेकर जा रहा था। नहर के पास वह लघुशंका के लिए रुक गया। इसी दौरान दोनों आरोपी वहां पहुंच गए और उस पर चापड़ से हमला कर दिया।

यह देखकर कैब से बाहर निकलकर युवती ने दिनेश का बचाव किया। आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब तक की जांच में पता चला है कि दिनेश युवती की मौसी का बेटा था। अक्सर मिलने-जुलने के दौरान दोनों में प्यार हो गया और उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें