फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली खेलने के विवाद में छात्र से मारपीट, मौत

Wed, 15 Mar 2017 10:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रबूपुरा
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के हाजीपुर गांव में रविवार को होली खेलने को लेकर विवाद हो गया। नशे में तीन युवकों ने एक छात्र की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बुलंदशहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गांव हाजीपुर निवासी रामवीर का 16 वर्षीय पुत्र रोबिन रबूपुरा स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा नौ का छात्र है। सोमवार को होली के दिन अपने घर पर था।

इसी दौरान पड़ोस के ही युवक भीम, पवन व दीपक वहां पहुंचे। दीपक नोएडा के सेक्टर-24 में होमगार्ड पद पर तैनात है। बताया जाता है कि होली खेलने को लेकर रोबिन व युवकों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि गुस्साए युवकों ने लाठी-डंडों से रोबिन पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


इस दौरान बचाव करने आए परिजनों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की और फरार हो गए। घटना में रोबिन गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे बुलंदशहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई।

उधर, कोतवाली प्रभारी शावेज खान ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें