फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों की संख्या बढ़ी तो 6 कुत्तों को लाठी से पीट-पीट कर मार डाला

Thu, 23 Feb 2017 09:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेक्टर-82 स्थित केंद्रीय विहार में एक महिला ने सोसायटी के गार्डों पर 6 कुत्तों को पीट-पीट कर मार डालने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि सोसायटी के आरडब्ल्यूए के आदेश पर गार्ड ऐसा कर रहे हैं। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से करने की बात कही है। 
विज्ञापन


केंद्रीय विहार सोसायटी निवासी नीलिमा ने बताया कि सोसायटी में कुत्तों की संख्या बढ़ने से लोग परेशान थे। इसलिए आरडब्ल्यूए ने कुत्तों को मारने का आदेश दिया। आदेश के बाद गार्डों ने पिछले दो हफ्तों के दौरान लाठी से पीट-पीटकर 6 कुत्तों को मार कर नाली में फेंक दिया गया है।

नीलिमा के मुताबिक आरडब्ल्यूए के आदेश पर सोसायटी के हर गार्ड के हाथों में डंडा रहता है और वो कुत्ते को देखते ही मारना शुरू कर देते हैं। उन्होंने कहा कि वह इस क्रूरता की शिकायत पुलिस के साथ-साथ संबंधित विभाग से करेंगी। वहीं स्थानीय आरडब्ल्यूए अधिकारी इस बारे में बात करने को तैयार नहीं दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें