फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद ही रची खुदकुशी की साजिश, सुसाइड नोट छोड़कर हो गया लापता

Sat, 23 Jul 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस उत्पीड़न का आरोप लगाकर सुइसाइड नोट छोड़कर घर से लापता हुआ युवक नाटकीय तरीके से शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा वापस आ गया। परिजन युवक को राजस्थान के भिवाड़ी से ले आए और नॉलेज पार्क पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने उसे हिरासत में ले रखा है। जल्द ही युवक पर मामला दर्ज कर कार्रवाई हो सकती है। वहीं इस मामले में नॉलेज पार्क थाना प्रभारी संजय वर्मा को एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने पहले ही लाइन हाजिर कर दिया है।

गौरतलब है कि पिछले रविवार को मोमनाथल गांव निवासी बबलू उर्फ ईश्वर घर पर सुइसाइड नोट छोड़कर लापता हो गया था। नोट में उसने पुलिस की प्रताड़ना से परेशान होकर यमुना नदी में कूदकर जान देने जाने की बात लिखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल भेजे जाने के डर से भाग गया था

- फोटो : file photo
जिसके बाद परिजन सोमवार को तहसील दिवस पर आला अधिकारियों से शिकायत की थी। पिछले पांच दिनों से लापता युवक का सुराग बृहस्पतिवार को ही लग गया था। बृहस्पतिवार को घरवालों को  रिश्तेदार ने राजस्थान के भिवाड़ी से फोन कर बबलू के वहां होने की जानकारी दी थी।

इसके बाद परिजन राजस्थान जाकर उसे वापस घर ले आए। पिता ने कहा कि बबलू जेल भेजे जाने के डर से भाग गया था। उन्होंने बेटे को पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। इस मामले में देर शाम तक पुलिस कार्रवाई में लगी थी।  और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से चर्चा के बाद आगे की कार्रवाई कर रही है।

युवक लूट के आरोप में पहले भी जेल जा चुका है। उसने बचने के लिए आत्महत्या का नाटक रचकर पुलिस को गुमराह किया है। इससे पुलिस की छवि खराब करने की कोशिश की है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं थाना प्रभारी पर पहले से कार्रवाई कर उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है।
- धर्मेंद्र सिंह, एसएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें