फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जबरन प्लाट का बैनामा कराना चाहते हैं दबंग'

Sun, 27 Nov 2016 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रबूपुरा के गांव कादलपुर निवासी ग्रामीण ने दबंगों पर जबरन प्लाट का बैनामा कराने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि शिकायत के बावजूद रबूपुरा पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अब, पीड़ित ने एसपी देहात को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी देहात ने रबूपुरा पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


रबूपुरा के कादलपुर निवासी नूर मोहम्मद ने एसपी देहात को दी गई शिकायत में कहा है कि गांव में उसका 890 वर्ग मीटर का प्लाट है। आरोप है कि गांव के ही दबंग लोग जबरदस्ती उसके प्लाट का मनमानी कीमत पर बैनामा कराना चाहते हैं।

नूर मोहम्मद का कहना है कि वह प्लाट नहीं बेचना चाहता, इसके बावजूद आरोपी उस पर प्लाट बेचने के लिए दबाव बना रहे हैं। इंकार करने पर आरोपियों ने उसके प्लाट पर कब्जे की भी कोशिश की है और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन


इसकी शिकायत रबूपुरा कोतवाली में की गई थी लेकिन कोई कार्रवार्ई नहीं की गई। इसके चलते आरोपी लगातार दबाव बना रहे हैं। एसपी देहात सुजाता सिंह ने इस मामले में रबूपुरा कोतवाली प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें