फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप पीड़िता के घर में घुसकर चलाईं गोलियां, दी जान से मारने की धमकी

Mon, 25 Dec 2017 12:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
राजधानी में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला करावल नगर इलाके में सामने आया है। गैंगरेप का केस वापस लेने की धमकी दे रहे बदमाशों ने पीड़िता के घर में घुसकर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोलियां महिला को लगी नहीं। जान से मारने की धमकी देकर बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, 35 वर्षीय सपना (बदला नाम) परिवार के साथ शिव विहार, करावल नगर में रहती है। उसने वर्ष 2016 में गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में खालिद व भूरा के खिलाफ अगवा कर गैंगरेप करने का केस दर्ज कराया था।

इसमें जान से मारने की धमकी देने और अन्य धाराएं भी लगी थीं। आरोपी तभी से सपना को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात सपना अपने घर में थी। 11:45 बजे उसके घर भूरा व असलम पहुंचे।
विज्ञापन


दोनों ने सपना से कहा कि उसके बेटे का एक्सीडेंट हो गया है। सपना ने दरवाजा खोल दिया। दोनों जबरन अंदर घुस गए और कहा कि वह केस कब वापस लेगी। सपना ने इनकार किया तो दोनों ने पिस्टल निकाल लीं। दोनों ने घर में दो गोलियां चलाईं।

सपना बुरी तरह डर गई। दोनों केस वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। काफी देर बाद सपना ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया। सपना की शिकायत पर करावल नगर थाना पुलिस ने भूरा व असलम उर्फ लुक्का के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें