फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार रुकवाया और छीन लिए 1.47 लाख रुपये

Wed, 16 Apr 2014 03:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने एक युवक की कार रोक कर उससे लगभग डेढ़ लाख रुपये छीन लिए। इसके बाद पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सेक्टर-तीन निवासी हरवीर ने बताया कि वह 14 अप्रैल को किसी काम से बाहर जा रहा था। उसकी कार में 1.47 लाख रुपये रखे हुए थे।

पीड़ित के अनुसार जैसे ही वह भगत सिंह कॉलोनी के पास पहुंचा तो नाहरसिंह कॉलोनी के रहने वाले बबलू, रोहित, सीताराम एवं तिरखा कॉलोनी के रहने वाले राहुल व बबलू ने उनकी कार रोक ली।

आरोपियों ने कार रोकते ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने मारपीट करने के बाद कार में रखे हुए 1.47 लाख रुपये लूट लिए। आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले भी हरवीर के साथ युवकों का झगड़ा भी हुआ था। आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें