फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट देने के बहाने छात्रा से रेप और बनाया SMS

Wed, 27 Aug 2014 04:10 PM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में मंगलवार को कार में लिफ्ट देने के बहाने नाबालिग छात्रा (17) से रेप का मामला सामने आया। छात्रा का आरोप है कि वारदात के दौरान मोबाइल से उसका एमएमएस भी बनाया।
विज्ञापन


रेप के बाद छात्रा को चलती कार से रेलवे ट्रैक के किनारे फेंककर आरोपी भाग गया, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी कार भी जब्त कर ली गई है। रिपोर्ट दर्ज कर छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

छात्रा इंटरमीडिएट के बाद गाजियाबाद में प्रोफेशनल कोर्सेज की कोचिंग कर रही है। एफआईआर में आरोप है कि  छात्रा मंगलवार सुबह कोचिंग के लिए गाजियाबाद जाने के लिए वह रेलवे स्टेशन पैदल जा रही थी, तभी फफराना कट के निकट उसे एक युवक मिला, जिसे वह जानती है।
विज्ञापन


युवक ने गाजियाबाद तक लिफ्ट देने के बहाने उसे कार में बैठा लिया, लेकिन आरोपी उसे गाजियाबाद लेने जाने के बजाय रेलवे रोड के निकट उमेश पार्क के पास ले गया, जहां उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया।

कार में उसके साथ रेप किया। वारदात का एमएमएस बनाया। बाद में उसे चलती कार से रेलवे लाइन के किनारे फेंककर भाग गया। किसी तरह बदहवास हालत में वह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई।

इसके बाद परिजनों के साथ पीड़िता थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है।

एसपी देहात जगदीश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी अंकित (22) निवासी सीकरी खुर्द को गिरफ्तार कर उसकी कार भी जब्त कर ली है। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक और छात्रा इंटर तक साथ पढ़े हैं, इसी वजह से छात्रा उसे जानती थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें