फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन में दो हैवानों ने छात्रा का किया गैंगरेप, हॉस्टल में खाया जहर तो सामने आया मामला

Sat, 17 Feb 2018 04:40 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से रांची जा रही स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में एक लड़की के साथ दो युवकों ने गैंगरेप जैसी अमानवीय घटना को अंजाम दिया। इस घटना से लड़की को इतना सदमा लगा कि उसने जहर देकर जान देने की कोशिश की।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पंजाब की रहने वाली पीड़िता रांची के एक कॉलेज में पढ़ाई करती है। दिल्ली से रांची जाते वक्त ट्रेन में ही उसका दो लड़कों ने गैंगरेप कर दिया। जिस वक्त इस घटना को अंजाम दिया गया उस वक्त ट्रेन में कोई भी सुरक्षाकर्मी नहीं था।

इस वारदात के बाद डरी सहमी हुई छात्रा रांची स्थित अपने हॉस्टल पहुंची जहां उसने दो दिन बाद जहर खा लिया। इस वक्त वह अस्पताल में भर्ती है जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


पहले तो लोगों को पता नहीं था कि छात्रा ने आत्महत्या की कोशिश क्यों की लेकिन जब इसका कारण सामने आया तो लोग हैरान रह गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई जिस पर पुलिस ने पीड़िता से पूरी जानकारी ली। इस मामले की जांच अब स्पेशल टास्क फोर्स और सीआईडी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें