फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचले ने युवती को बुरी नीयत से खींचा, दूसरे ने रची दुष्कर्म की साजिश

Fri, 28 Oct 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मनचलों ने एक युवती और किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया। पीड़िताओं की शिकायत पर महिला पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।  
विज्ञापन

पहला मामला सेक्टर-55 थाना क्षेत्र का है।

थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 21 वर्षीय युवती 2 अक्तूबर 2016 को सड़क किनारे स्थित खेतों में पशु चरा रही थी। गांव में ही रहने वाला ऑटो चालक फहीम उधर से ऑटो लेकर गुजरा। युवती को अकेला देख फहीम की नीयत खराब हो गई।

आरोप है कि उसने युवती को जबरन पकड़कर ऑटो में बैठा लिया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। वह किसी तरह बचकर घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। आरोप है कि फहीम के परिवार वालों ने रिपोर्ट दर्ज न कर सुलह समझौता और पंचायत करने का दबाव डाला।
विज्ञापन


एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। दूसरी घटना में दो लड़कों ने एक किशोरी को हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया।

पीड़िता के मुताबिक एक दिन वह घर पर अकेली थी, इस दौरान यह दोनों लड़के घर पर आए। उसे अकेला देखकर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म करने की साजिश रची। दोनों ने डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया लेकिन किसी तरह उसने अपने आप को बचा लिया।

असफल होने पर दोनों चले गए लेकिन जाते-जाते किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि दोनों लड़कों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें