फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर गेट स्टेशनः मेट्रो के सामने लेटकर युवती ने की खुदकुशी

Thu, 23 Nov 2017 01:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कश्मीर गेट मेट्रो स्टेशन पर बुधवार शाम को युवती ने ट्रेन के सामने लेटकर खुदकुशी कर ली। कश्मीर गेट मेट्रो पुलिस को न तो कोई सुसाइड नोट मिला और न ही खुदकुशी के कारणों का पता लगा।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को सब्जी मंडी शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। इस घटना के चलते दिलशाद गार्डन वाली लाइन पर मेट्रो सेवा आधा घंटा बाधित रही।

मेट्रो पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूजा (23) अमर कॉलोनी, ईस्ट गोकलपुरी में माता-पिता के साथ रहती थी। वह कश्मीर गेट स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी। कश्मीरी गेट में ही दूसरी कंपनी में पूजा के घर के बगल में रहने वाली स्वीटी काम करती थी।
विज्ञापन

पूजा ट्रैक पर लेट गई और पूजा कुचली गई

- फोटो : अमर उजाला
ये दोनों कभी कभार साथ जाती थीं। पूजा ने बुधवार को भी स्वीटी को फोन किया था कि वह उसके साथ घर जाएगी। दोनों कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर मिल गईं। पूजा ने स्वीटी के घर जाने की बात कही थी।

कश्मीरी गेट स्टेशन पर मेट्रो आई, तो पूजा ने ये कहकर ट्रेन छुड़वा दी कि वह दूसरी ट्रेन में चलेंगी। कुछ देर बाद पूजा भागकर मेट्रो ट्रैक पर कूदने लगी। स्वीटी ने हाथ पकड़कर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन पूजा का बैग ही स्वीटी के हाथ में रह गया।

पूजा ट्रैक पर लेट गई। कुछ ही देर में मेट्रो ट्रेन आ गई और पूजा कुचली गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, स्वीटी ने बताया कि मेट्रो ट्रैक पर कूदने से पहले पूजा सामान्य लग रही थी। वह किसी बात को लेकर परेशान नहीं थी। बुधवार देर रात तक पुलिस को खुदकुशी के कारणों का पता नहीं लगा था। शव का बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें