फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ मिलकर पिता को मौत के घाट उतारा, मां ने लिखवाई रपट

Mon, 08 Jan 2018 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : lal singh
विज्ञापन

अट्टा गांव में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर पिता को मौत के घाट उतार दिया। पिता ने रविवार तड़के चार बजे  बेटी के कमरे में दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। इसके बाद बेटी व उसके प्रेमी संग हाथापाई हुई ।

 

इस दौरान पिता तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। इलाज के दौरान उसने रविवार दोपहर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने बेटी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। जबकि, उसके फरार प्रेमी की तलाश कर रही है।

 

पुलिस के अनुसार, मूलरूप से बस्ती निवासी विश्वनाथ शाहू (48) पत्नी गायत्री और बेटी पूजा (21) के साथ अट्टा में किराए पर रहते थे। वे निजी कंपनी में काम करते थे। रविवार सुबह चार बजे उनकी नींद खुली तो उन्हें बेटी के कमरे से कुछ आवाजें सुनाई दीं।

विज्ञापन

 

विश्वनाथ वहां गए तो बेटी और उसका प्रेमी धर्मेंद्र आपत्तिजनक स्थिति में थे। धर्मेंद्र भी उसी बिल्डिंग में रहता है, जिसमें विश्वनाथ का परिवार रहता है। विश्वनाथ ने विरोध किया तो उनकी धर्मेंद्र से हाथापाई शुरू हो गई।

विज्ञापन

arrest - फोटो : lal singh
धर्मेंद्र को बचाने के लिए पूचा भी उसके साथ हो गई। दोनों ने विश्वनाथ से धक्का-मुक्की व हाथापाई शुरू कर दी। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थिति में विश्वनाथ शाहू तीसरी मंजिल के अपने घर से नीचे आ गिरे।

विश्वनाथ के गिरने की आवाज सुनकर उनकी पत्नी गायत्री भी जाग गईं। उन्होंने गंभीर हालत में पति को तुरंत जिला अस्पताल में  भर्ती कराया। वहां से उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।
 
सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान  रविवार दोपहर ढाई बजे विश्वनाथ शाहू ने  दम तोड़ दिया। इसके बाद उनकी पत्नी गायत्री शाहू ने थाना सेक्टर-20  में देर रात बेटी पूजा और उसके प्रेमी धर्मेंद्र के खिलाफ  गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करा दिया।
 
एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने तुरंत पूजा को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया है। हालांकि धर्मेंद्र को अभी  गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। थाना सेक्टर-20 प्रभारी निरीक्षक अनिल शाही ने बताया कि पूजा को धर्मेंद्र का मूल पता नहीं मालूम है।
 
उसे ये भी नहीं पता है कि धर्मेंद्र क्या काम करता  है और कहां  काम करता है। हो सकता है प्रेमी को बचाने के लिए पूजा कोई जानकारी होने से इनकार कर रही हो। पूछताछ में पूजा ने बताया है कि उसके और धर्मेंद्र के बीच करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें