फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर की गर्लफ्रेंड हुई गायब, सवालों के घेरे में आई एसआईटी

Mon, 30 May 2016 12:53 PM IST
मयंक तिवारी/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
दिव्या पाहुजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुंबई की एसआईटी को गैंगस्टर संदीप गाड़ौली की प्रेमिका दिव्या पाहुजा की तलाश है। एसआईटी दिव्या के घर समन लेकर पहुंची, लेकिन मकान पर ताला लटका मिला, जिसके बाद एसआईटी की टीम बैरंग मुंबई लौट गई। 
विज्ञापन


दिव्या के गायब होने से संदीप के परिजन व उनके वकील ने मुंबई एसआईटी की जांच पर सवाल खड़ा किया है। परिजनों ने कहा कि मुंबई पुलिस ने दिव्या पाहुजा को संदीप के एनकाउंटर का मुख्य गवाह बनाकर छोड़ दिया था तो अदालत के आदेश पर उसे हत्या का आरोपी क्यों बना दिया है? क्या उसे छोड़ देना मुंबई पुलिस की कोई चूक तो नहीं है। 

गैंगस्टर संदीप गाड़ौली की प्रेमिका दिव्या पाहुजा गायब हुई या उसे किसी ने सचमुच गायब कर दिया है। मुंबई पुलिस के अनुसार अगर वह एनकाउंटर की मुख्य गवाह थी तो अदालत के आदेश पर हत्या की आरोपी कैसे बन गई? 
विज्ञापन


मुंबई पुलिस की एसआईटी सवालों के घेरे में है क्योंकि गाड़ौली के कमरे में मौजूद दिव्या पाहुजा को मुख्य गवाह बनाकर क्राइम ब्रांच ने उसका बयान लेकर छोड़ दिया था। बाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उसे हत्या का आरोपी बनाया गया है। गैंगस्टर संदीप के परिजनों का आरोप है कि दिव्या पाहुजा को गायब कर दिया गया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

दिव्या पाहुजा के घर पर लटका मिला ताला

पुलिस - फोटो : Demo Pic
दिव्या ही मात्र एक ऐसी गवाह थी जो संदीप के कमरे में मौजूद थी। उसके बिना लोकेशन की जानकारी देने पर गुड़गांव पुलिस मौके पर नहीं  पहुंच सकती थी। वहीं, गैंगस्टर के भाई के वकील तनवीर निजाम ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाया है कि गुड़गांव पुलिस की गिरफ्तारी से पहले ही गैर जमानती वारंट निकलवाना गलत है।

हत्या का मामला दर्ज होने के बाद ही वह गुड़गांव पुलिस को गिरफ्तार कर सकती है। यह सब प्रक्रिया महज गुड़गांव पुलिस को समय देने के लिए है। उन्होंने कहा कि मुंबई एसआईटी गुडग़ांव जाकर वापस आने की बात कागजी लग रही है। जिसमें कहा गया है कि वह गुडग़ांव गई थी। 

छानबीन के दौरान यह बात साफ हो गई है कि दिव्या पाहुजा अपनी मां से बात करती थी। उसके बाद गुड़गांव पुलिस उससे बात करती थी। तो सवाल यह उठता है कि संदीप की हत्या उसकी प्रेमिका क्यों कराना चाह रही होगी। 

गौरतलब है कि 7 फरवरी को गुड़गांव पुलिस ने मुंबई के अंधेरी एयरपोर्ट मेट्रो होटल में एनकाउंटर के दौरान गैंगस्टर संदीप गड़ौली को मार गिराया था। जिस पर गुड़गांव पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित कर रखा था।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें