फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी युवती को शराब पिलाकर गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
देश की राजधानी दिल्ली में महिला अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आलम यह है कि विदेशी सैलानी भी अब यहां सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन


कुछ महीने पहने ही डेनमार्क की महिला के साथ कनॉट प्लेस में गैंगरेप की वारदात के बाद अब एक बार फिर ऐसी ही शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है।

दिल्ली के सरोजिनी नगर इलाके में दो युवकों ने एक नाइजीरियन महिला के साथ गैंगरेप किया। घटना शुक्रवार देररात की बताई जा रही है।
विज्ञापन

बेहोश करके किया गैंगरेप

जानकारी के मुताबिक, नाइजीरियन महिला कुछ दिनों पहले ही दिल्ली आई थी। शुक्रवार देररात सरो‌जनी नगर इलाके में दो युवकों ने उसे बहाने से नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया।

विदेशी महिला के बेहोश होने के बाद दोनों ने उसके साथ बलात्कार किया और उसे छोड़कर फरार हो गए। महिला को जब होश आया तो वह किसी तरह थाने पहुंची और पुलिस को आप बीती सुनाई।

शिकायत मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने एक्‍शन लिया और दोनों आरोपियों सतीश सिंह और कुंदन को गिरफ्तार कर लिया। सतीश एक कंपनी में इवेंट मैनेजर है जबकि कुंदन डीजे जॉकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें