दिल्ली में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। असम की रहने वाली एक महिला को आनंद विहार रेलवे स्टेशन छोड़ने के बहाने दो ऑटो चालकों ने लक्ष्मी नगर में दो साल की बेटी के सामने महिला के साथ गैंगरेप किया। किसी तरह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचकर पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवायी।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल ऑटो को भी जब्त कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार तड़के की है।
21 वर्षीय महिला अपनी दो साल की बेटी के साथ लुधियाना से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां से उसे लखनऊ जाना था। ट्रेन के बारे में पता नहीं होने पर उसने ऑटो वाले से इस बाबत पूछताछ की।
एक ऑटो चालक ने उसे बताया कि आनंद विहार से लखनऊ जाने वाली ट्रेन मिलेगी। इसके बाद महिला और उसकी दो साल की बेटी को ऑटो में बिठाकर चालक आनंद विहार रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हो गया।