फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: लव जिहाद के नाम पर किया सामूहिक दुष्कर्म

Mon, 30 Oct 2017 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
महिला थाना पुलिस ने हथीन से सटे एक गांव की नाबालिग नौंवी क्लास की छात्रा का अपहरण करके उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के मामले में एक आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही दूसरे आरोपी आदिल की पुलिस को अभी भी तलाश है। जांच अधिकारी अनीता ने बताया कि आरोपी शाहरुख का भी मेडिकल परीक्षण कराया गया है व पीड़िता का मेडिकल परीक्षण बीती रात को ही करा लिया गया था।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसे बहला फुसलाकर ले जाया गया। इस मामले में महिला थाना पुलिस ने पॉस्को एक्ट भी लगाया है। जांच अधिकारी अनीता का कहना है कि इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक पीड़िता का स्कूल बैग एक चक्की पर मिला। दूसरी तरफ इस मामले को उजागर करने वाले तीन संगठनों श्री राम युवा संगठन, बजरंग दल व राष्ट्रीय आर्य क्षत्रिय सभा का कहना है कि यह मामला लव जिहाद से संबंधित है।

उक्त आरोपी ने राज शर्मा के नाम से फर्जी  फेसबुक आइडी बनाई हुई है व उसके जेब से एक कागज मिला है, जिसमें उसने अपने मोबाइल नंबर के साथ राहुल नाम लिखा हुआ है और इस राहुल नाम की लिखी हुई छोटी-छोटी पर्चियां बनाई हुईं थी। इस लड़के के हाथ में कलावा व गले में हिंदू देवी की माला डाली हुई पाई गई।
विज्ञापन


इस मामले में श्री राम युवा संगठन के अध्यक्ष अनिल कौशिक, बजरंग दल के जिला संयोजक भारतभूषण, राष्ट्रीय आर्य क्षत्रिय सभा के जिलाध्यक्ष गजराज आर्य का कहना है कि यह सीधे-सीधे लव-जिहाद का मामला है। तीनों संगठनों ने गिरफ्तार किए गए युवक की जेब से प्राप्त पर्चियां व फेसबुक आइडी का स्क्रीनशॉट भी जारी किया है। संगठनों ने उक्त मामले की गहराई से जांच करने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें