फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: शराब के नशे में भाइयों ने किया गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के न्यू अशोक नगर के दल्लूपुरा में एक महिला ने दो भाइयों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि एक ने उससे शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया और बाद में दोनों भाई उससे रेप करने लगे।
विज्ञापन


गर्भवती होने के बाद दोनों उसे छोड़कर भाग गए। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों रोशन और दीपक को तलाश रही है।

जानकारी के मुताबिक महिला अपने पति से अलग रह रही थी।

गर्भवती होने पर छोड़कर भागे

पुलिस के अनुसार, 30 वर्षीय शादीशुदा महिला पति से अलग रहती है। 7 अगस्त को पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि आरोपी रोशन उससे प्यार करने की बात कहता था, बाद में रोशन से उसकी दोस्ती हो गई।

रोशन शादी कर लेने की बात कहकर दल्लूपुरा में एक मकान किराए पर लिया। जहां दोनों साथ रहने लगे। यहां रोशन ने उससे रेप किया।

महिला का आरोप है कि इसी दौरान रोशन का बड़ा भाई दीपक भी उसके साथ रहने आ गया। एक दिन दोनों ने शराब पीने के बाद उससे दुष्कर्म किया। बुधवार को पता चला कि वह गर्भवती है तो दोनों उसे छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

रिक्‍शा चालक ने मासूम से की शर्मनाक हरकत

दिल्ली के दरियागंज स्थित एक नामी स्कूल में पढ़ने वाली छह वर्षीय बच्ची ने रिक्शा चालक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। बच्ची और उसके परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर आरोपी रिक्शा चालक मोहम्मद अली को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, दरियागंज में रहने वाले परिजनों ने बच्ची को स्कूल छोड़ने और घर पहुंचाने के लिए एक रिक्शा लगा रखा है।

बृहस्पतिवार को स्कूल से आने के बाद लड़की ने परिजनों को बताया कि रिक्शा चालक मोहम्मद अली उससे छेड़छाड़ करता है। वह पहले भी कई बार छेड़छाड़ कर चुका है। इस पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें