विजय की हत्या करने के बाद सपना मंगलापुरी स्थित अपने घर पहुंची। वहां उसने अपनी डायरी में लिखा कि उसने बुड्ढे को मार दिया है, इससे किसी को खुशी मिलेगी और किसी को गम।
दिन में इतना लिखने के बाद रात के समय उसने एक बार फिर अपनी डायरी लिखी।
पुलिस की मानें तो पूछताछ में उसने बताया कि है कि हत्या के बाद शुरू में तो वह थोड़ा घबराई थी लेकिन उसके बाद उसे बड़ा सुकून मिला था। पुलिस ने डायरी बरामद कर ली है।