फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉलीडे प्लान कर रहे हैं तो पढ़ें ये खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप इस बार की छुट्टियां विदेश में प्लान कर रहे हैं और आप को सस्ते टूर पैकेज देने वाली ट्रैवल एजेंसियों की तलाश है तो थोड़ा सावधान हो जाएं। राजधानी में इन दिनों सस्ते टूर पैकेज का झांसा दिखाकर ठगने वालों का गैंग सक्रिय है।
विज्ञापन


दिल्ली में फर्जी टूर एंड ट्रैवल एजेंसियां संचालित करने वाले दो गैंग का पर्दाफाश किया है। सस्ती दर पर विदेश भेजने का पैकेज देने की आड़ में ठगी की जा रही है।

कालकाजी थाना पुलिस ने फर्जीवाड़ा कर करोड़ों की ठगी करने वाले संजय रैली (50) को गिरफ्तार किया है, वहीं चांदनी महल थाने की पुलिस ने इसी तरह से लोगों को ठगने वाले हाजिक जामा नामक शख्स को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

दो सौ लोगों से की करोड़ों की ठगी

पुलिस से ‌मिली जानकारी के अनुसार दो फर्जी ट्रैवल एजेंसी जिनका पर्दाफाश हुआ है उनमें से एक गुट नेहरू प्लेस से ऑपरेट करता था। पुलिस ने बताया ‌कि डॉक्टर आनंद कुमार नाम के व्यक्ति ने कालकाजी थाने में उनसे 15 लाख रुपये की ठगी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी।

इस शिकायत में कहा गया है कि नेहरू प्लेस स्थित ट्रैवल एजेंसी चलाने वाले संजय रैली (50) और उसके बेटे संभव (24) ने उन्हें सस्ते दर पर विदेश भेजने का पैकेज दिया था, लेकिन टिकट देने से पहले ही पिता-पुत्र एजेंसी बंद कर फरार हो गए।

सर्विलांस के जरिए संजय रैली को साहिबाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके बेटे संभव की तलाश की जा रही है। संजय ने करीब दो सौ लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

हज भेजने के नाम पर की लाखों की ठगी

दूसरी फर्जी ट्रैवल एजेंसी अपना नकली वेबसाइट बनाकर लोगों को टूर पर भेजने के नाम पर ठगी करती थी। बात है चांदनी महल थाने की, जहां पुलिस की गिरफ्त में आया हाजिक जामा नामक शख्स फर्जी वेबसाइट के जरिए ठगी की वारदात को अंजाम दे रहा था।

वह विदेश भेजने के सस्ते पैकेज कहकर लोगों से लाखों रुपये लेता था। टिकट देता लेकिन पीड़ितों के जाने से पहले ही उसे कैंसिल करवा देता था। कानपुर के कारोबारी राकेश ढींगरा की शिकायत पर हाजिक जामा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

जांच में यह बात सामने आई है कि हाजिक जामा अब तक एक दर्जन लोगों से 21 लाख की ठगी कर चुका है। उसके पिता के खिलाफ भी दर्जनों मामले दर्ज हैं। हाजिक जामा का पिता हज पर भेजने के नाम पर भी कई लोगों से लाखों की ठगी कर चुका है। गाजियाबाद के एक मामले में पुलिस को उसकी तलाश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें