फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से पैसा निकालते समय इस तरह धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं आप

Sat, 06 Aug 2016 05:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
एटीएम - फोटो : concept photo
विज्ञापन
एक व्यक्ति के एटीएम कार्ड को बदलकर उसके खाते से धोखाधड़ी कर 30 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित को धोखाधड़ी का उस वक्त पता चला, जब वह एटीएम से रुपये निकालने गया।
विज्ञापन


पीड़ित ने उक्त मामले की शिकायत तावडू़ पुलिस को कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित ताहिर पुत्र हाजी याकूब निवासी वार्ड-8 तावड़ू ने पुलिस को बताया कि उसने 3 अगस्त शाम 5  बजे नया बस स्टैंड पुरानी चौकी के पास स्थित एचडीएफसी बैंक एटीएम से 10 हजार रुपये निकाले।

पीड़ित का कहना है की एटीएम में पहले से ही अंदर मौजूद अज्ञात युवक ने चालाकी से उसका पासवर्ड देख लिया और एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकाला लिए।
विज्ञापन

मैसेज आने पर चला पता

एटीएम - फोटो : concept photo
एटीएम से जाने के बाद अज्ञात युवक ने उसके खाते से एक बार में 15 हजार व दूसरी बार में 15 हजाररुपये निकाले। एटीएम से रूपये निकलने का पता 4 अगस्त की शाम को उसे मैसेज आने पर चला।

पीड़ित ने एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर अज्ञात युवक का पता लगाकर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें