फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनजान को डेबिट कार्ड देना पड़ा भारी, 10 हजार की हुई ठगी

Fri, 03 Jun 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम में मौजूद अपरिचित को अपना डेबिट कार्ड दे पिन नंबर बताने का खामियाजा ईभा दत्त निवासी नारायणा, दिल्ली को दस हजार रुपये की ठगी का शिकार होकर चुकाना पड़ा। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ईभा सारन गांव में रहने वाली बहन से मिलने के लिए सोमवार को दिल्ली से आईं थीं। बहन के लिए कुछ सामान खरीदने के लिए उन्हें रुपयों की जरूरत थी।

इसलिए वह एटीएम में  रुपये निकालने पहुंचीं। एटीएम के अंदर दो युवक पहले से ही खड़े थे। ईभा ने एटीएम में डेबिट कार्ड डालकर पिन नंबर और रकम अंकित की लेकिन धनराशि नहीं निकली।
विज्ञापन


इस पर एक युवक ने उन्हें मदद के लिए कहा। उनका डेबिट कार्ड लेकर युवक ने पिन नंबर पूछा। एक बार ट्राई करने के बाद एटीएम खराब होने की बात कह उन्हें कार्ड वापस कर दिया।

ईभा के अनुसार वह कार में बैठ कर कुछ दूर ही गईं थीं कि खाते में से दस हजार रुपये निकलने का एसएमएस मिला। वह लौट कर एटीएम पर आईं तो वहां उन्हें कोई नहीं मिला।

मंगलवार को उन्होंने बैंक में पूछताछ की तो बताया गया कि उनके खाते से रुपये निकाले गए हैं। एसएचओ सारन थाना इंस्पेक्टर वेद प्रकाश ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें