फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामला:693 मामलों की की जा रही है जांच

Thu, 16 Feb 2017 12:07 AM IST
जितेंद्र राठी/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
- फोटो : SELF
विज्ञापन
फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने का जाल कई राज्यों में फैला हुआ है। 2016 के बाद के सभी लाइसेंसों की जांच संयुक्त पुलिस आयुक्त द्वारा गठित एसआईटी कर रही है। जानकारी के अनुसार 693 मामलों की जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन


जांच में अभी तक 15 फर्जी लाइसेंस पकड़ में आ चुके हैं। अब इनकी तह तक जाने के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। एसआईटी की जांच में सामने आया है कि यह लाइसेंस बनाने का फर्जीवाड़ा करने वाले जम्मू कश्मीर, राजस्थान और यूपी में अपना जाल बिछाए हुए थे।

इस खेल में संयुक्त पुलिस आयुक्त की शस्त्र ब्रांच के भी कर्मचारियों की मिलीभगत सामने आ रही है। जिस पर जेसीपी ने कुछ कर्मचारियों के लिए निलंबन की सिफारिश आला अधिकारियों को भेजी है।
विज्ञापन


संयुक्त पुलिस आयुक्त सिबाश कबिराज की मानें तो मार्च 2016 के बाद यूआईएन में की गई क्रास चेकिंग में करीब 15 ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनका वहां रिकॉर्ड ही नहीं है। यहीं से इन लाइसेंसों पर शक की सुई घूम गई है।

इस पर वर्ष 2016 से ऑल इंडिया स्तर पर लाइसेंसों का रिकॉर्ड दर्ज होता है। कुछ लाइसेंसों के बारे में दूसरे राज्यों की अथॉरिटी से भी पता लगाया गया तो वहां भी इन लाइसेंसों का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला।

जिसके बाद संयुक्त पुलिस आयुक्त ने पिछले पांच साल के दौरान री-रजिस्ट्रेशन के लिए आए लाइसेंसों का ऑडिट कराया है। जिसमें 693 लाइसेंस सामने आए हैं। जिन्हें बाहर से एनओसी जारी की गई। इन सभी लाइसेेंसो को जिलेवार छांटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें