दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार रात एक गर्भवती महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। महिला का शव उसके घर से मिला है। उसके चेहरे पर भी चोट के निशान पाए गए। घटना के बाद से महिला का पति फरार है। पुलिस को पति पर हत्या करने का शक है। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
2 of 4
wife murder in jahangirpuri
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार महिला की शिनाख्त सिमरन (21) के रूप में हुई है। वह पति आशुपाल के साथ भलस्वा गांव में किराए के मकान पर रहती थी। डेढ़ माह पहले ही अपने चचेरे भाई के यहां दंपति ने किराये का मकान लिया था। शनिवार रात करीब साढ़े बारह बजे पुलिस को सिमरन के भाई गौरव ने फोन कर बताया कि उसकी बहन की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सिमरन बिस्तर पर औंधे मुंह पड़ी थी। उसकी गर्दन और चेहरे पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ में गौरव ने पुलिस को बताया कि वह इसी इलाके की रामगढ़ कालोनी में मामा-मामी के साथ रहता है।
विज्ञापन
3 of 4
wife murder in jahangirpuri
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार रात फोन करने पर उसकी बहन ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद वह बहन के घर पहुंचा। वहां पहुंचने पर उसका जीजा दरवाजा बंद कर बाहर निकल रहा था। आशुपाल दूध लाने की बात कहकर उसे साथ ले गया। लेकिन बाजार में आशुपाल ने कहा कि सिमरन की तबीयत खराब है। उसने बाद में आकर मिलने को कहा। इससे गौरव को शक हुआ और दोबारा बहन के पास फोन मिलाया, फोन नहीं उठा तो वह फिर बहन के घर पहुंचा। कमरे में तेज आवाज में गाने बज रहे थे। उसने अपनी बहन को बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़ा हुआ पाया, जबकि आशुपाल वहां पर नहीं था। पुलिस ने गौरव के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या का शक आशुपाल पर है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
आरोपी को पत्नी के चरित्र पर था शक
परिवार वालों से पूछताछ में आरोप लगाया कि आशुपाल को सिमरन के चरित्र पर शक था। आशुपाल बेरोजगार था और नशे का आदी था। सिमरन ब्यूटी पार्लर में काम कर परिवार की देखभाल करती थी। उसे सिमरन का ब्यूटी पार्लर में काम करना पसंद नहीं था। इस बात को लेकर अकसर दंपति के बीच विवाद होता था। झगड़े की वजह से ही सिमरन ने अपनी एक साल की बेटी को पानीपत में रहने वाली अपनी बहन के पास छोड़ दिया था।