फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाटर टैंक में गिरने से चार माह की बच्ची की मौत

Wed, 25 Jun 2014 06:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के महरौली इलाके में वाटर टैंक में गिरने से चार महीने की बच्ची की मौत होने का मामला सामने आया है। बच्ची वाटर टैंक में गिर गई और परिजन बच्ची के अपहरण की आशंका से उसे ढाई घंटे तक ढूंढते रहे।
विज्ञापन


पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। महरौली थाना पुलिस ने बिल्डर संजय ठाकुर के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पढ़ें- बहन के साथ छेड़छाड़ करने वाले की कर दी हत्या

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार महरौली की फ्रीडम फाइटर कॉलोनी में दो मंजिला इमारत बन रही है। यहां पर नीता नाम की महिला काम करती है।

मंगलवार शाम करीब चार बजे नीता अपनी चार महीने की बेटी कामिनी को ग्राउंड फ्लोर पर बने वाटर टैंक के पास लिटा कर पानी लेने चली गई थी। जब वह पानी लेकर वापस लौटी तो बच्ची वहां नहीं थी।
विज्ञापन


दुखद: पत्नी की मौत के सदमे से पति की भी मौत

इसके बाद बच्ची को आसपास ढूंढना शुरू किया गया। करीब ढाई घंटे तक बच्ची को इधर-उधर तलाशा गया। जब बच्ची नहीं मिली तो पुलिस को बच्ची का अपहरण होने की सूचना दी गई।

शाम सात बजे किसी ने वाटर टैंक में झांक कर देखा तो बच्ची उसमें बेहोश पड़ी हुई थी। आनन फानन में बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वाटर टैंक सात फुट से ज्यादा गहरा है और दो से तीन इंच तक पानी था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि टैंक में इतना पानी नहीं था कि बच्ची उसमें डूब जाए। वाटर टैंक के मुंह को आधा ढका हुआ था। जो हिस्सा खुला हुआ था उसी से बच्ची टैंक में गिर गई थी। बताया जा रहा है कि बच्ची सिर के बल वाटर टैंक में गिरी थी और फिर उसके मुंह व नाक में पानी चला गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें