पूर्व राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता नरेंद्र कश्यप को पुत्रवधू की आत्महत्या के मामले में बुधवार को एडीजे-1 की अदालत ने दोषी करार दिया है। अदालत ने पूर्व सांसद के साथ उनकी पत्नी देवेंद्री और बेटे सागर कश्यप को भी आत्महत्या के लिए उकसाने का दोषी माना है।
बृहस्पतिवार को सजा पर बहस होगी। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता लोकेश कुमार के मुताबिक संजयनगर सेक्टर-23, गाजियाबाद स्थित कोठी में 16 सितंबर 2016 को हिमांशी कश्यप की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
मौत के बाद हिमांशी के पिता ने ससुर नरेंद्र कश्यप, पति सागर कश्यप, सास देवेंद्री कश्यप, देवर सिद्धार्थ और दो ननद सरिता व शोभा के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।