फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ करोड़ के जमीन घोटाले में फंसे पूर्व एडीएम घनश्याम सिंह

Mon, 03 Sep 2018 09:21 AM IST
रश्मि ओझा/अमर उजाला/गाजियाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

गाजियाबाद में करीब डेढ़ करोड़ की जमीन घोटाले में मंडलायुक्त अनीता सी. मेश्राम ने पूर्व एडीएम (भू-अर्जन) घनश्याम सिंह और तत्कालीन तहसीलदार मोदीनगर कमलेश कुमार सिंह के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है।

विज्ञापन


मामला मोदीनगर तहसील के बसंतपुर सैंथली गांव का है। स्थानीय निवासी दिनेश कुमार को 2530 हेक्टेयर जमीन 1983 में कृषि उपयोग के लिए पट्टे पर दी गई थी, जिसमें से एक बीघा जमीन की पावर अटार्नी 1995 में गलत तरीके से दिल्ली निवासी डीके  अग्रवाल के पक्ष में कर दी गई।

डीके अग्रवाल ने 2004 में जमीन का एचएलएम कॉलेज व एचएम एजूकेशन सोसायटी के सुनील मिगलानी निवासी कविनगर के पक्ष में बैनामा कर दिया। शिकायत होने पर 2005 में तत्कालीन एडीएम भू-अर्जन ने पट्टे को निरस्त कर जमीन राज्य सरकार में निहित करने का आदेश पारित किया था।
विज्ञापन


2012 में घनश्याम सिंह ने आदेश को निरस्त कर दिया। मंडलायुक्त मेरठ मंडल ने अपर आयुक्त से जांच कराई तो घोटाला पकड़ में आया। तब डीएम गाजियाबाद को कार्रवाई के लिए लिखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें