गुड़गांव के सुशांतलोक फेज एक में बृहस्पतिवार की देर रात खाली प्लॉट से भ्रूण मिलने से सनसनी मच गई।
आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को सूचना मिली कि सुशांतलोक फेज एक में मकान नंबर 550 के पास खाली प्लॉट में भ्रूण पड़ा हुआ है।
आसपास के लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो वे इकट्ठा हो गए। सेक्टर-29 थाना प्रभारी और उनकी टीम ने जांच-पड़ताल की तो लाल रंग की पॉलीथिन में कागज में लपेटा हुआ भ्रूण मिला।
मामले की जांच कर रहे एसआई राजेंद्र ने बताया कि इस मामले में गहराई से जांच-पड़ताल की जा रही है।