फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल में सट्टेबाजी के लिए 6 बुकी गिरफ्तार, 70 हजार रुपए समेत 7 मोबाइल बरामद

Sat, 13 May 2017 05:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
betting on ipl - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते 6 बुकीज को गाजियाबाद के लिंक रोड थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों के पास से 70 हजार रुपए और 7 मोबाइल भी बरामद किया गया।
विज्ञापन


पढ़ें आईपीएल में फ‌िक्स‌िंग मामला-
आईपीएल मैच में सट्टा लगाने वालों को हवाला के जरिए मिली रकम
कानपुर के होटल लैंडमार्क से पकड़े गए नयन रमेश के पास पुलिस को 4.90 लाख रुपये मिले थे। मामले की जांच से जुड़े पुलिस अफसर का कहना है यदि नयन रमेश इतनी बड़ी रकम मुंबई से लाता तो एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान उससे पूछताछ होती। गिरफ्तार भी हो सकता था। मगर ऐसा नहीं हुआ। तो कानपुर में ही हवाला के जरिए उसे यह रकम दी गई होगी। पुलिस अब उससे मिलने-जुलने वालों के बारे में पता कर रही है कि आखिर उसे यह रकम कानपुर में किसने दी।

विदेश भागने की फिराक में बंटी और हनीफ
सटोरियों का सरगना बंटी खंडेलवाल और उसका साथी हनीफ विदेश भागने की फिराक में हैं। इस आशंका के चलते दोनों का लुक आउट नोटिस जारी हुआ है। एसएसपी आकाश कुलहरि ने देश भर के एयर पोर्ट अफसरों को यह नोटिस भेज दिया है। ताकि दोनों को विदेश जाने से रोका जा सके। इधर, राजस्थान और गुजरात के साथ ही पुलिस और क्राइम ब्रांच की एक टीम शुक्रवार दोपहर दिल्ली रवाना हुई है। फरार सटोरियों की लोकेशन दिल्ली मिली है।
विज्ञापन


क्रिकेटर सुरेश रैना से पूछताछ की चर्चा
गुजरात लायंस के खिलाड़ी सुरेश रैना से पूछताछ की चर्चा रही। दरअसल, नयन ने पूछताछ में पुलिस को बताया था कि गुजरात लॉयंस के दो खिलाड़ी उसके संपर्क में हैं। लेकिन इन खिलाड़ियों के नाम नहीं बताए थे। तो ऐसे में टीम के कप्तान से पूछताछ होने की चर्चा रही। एसपी पूर्वी अनुराग आर्या ने बताया कि पुलिस या क्राइम ब्रांच टीम ने सुरेश रैना से किसी तरह की पूछताछ नहीं की है। किसी और जांच एजेंसी पूछताछ की तो उन्हें जानकारी नहीं है।

नयन के पास था आईपीएल का एंट्री कार्ड
नयन रमेश के पास आईपीएल-2017 का आईडी कार्ड था। जिसको दिखाकर वह ग्राउंड तक भी गया था। इसी कार्ड के सहारे वह स्टेडियम में जाकर वहां काम करने वाले रमेश कुमार से मिला था। कार्ड दिखाकर स्टेडियम और होटल में आसानी से टहलता था। आखिर उसका कार्ड किसने बनाया।

किसके लिए बुलाईं गईं थीं कॉलगर्ल
होटल लैंडमार्क में बुधवार को चार कॉलगर्ल को बुलाया गया था। पूछताछ में नयन रमेश ने पुलिस को बताया कि उसने चार कॉलगर्ल बुलाईं थीं, लेकिन किसके लिए यह नहीं बताया। पुलिस इन कॉलगर्लों से पूछताछ कर पता करेगी कि वे किसके पास गईं थीं।

होटल में आने-जाने वालों से पूछताछ
सट्टेबाजी का खुलासा होने के बाद पुलिस ने होटल लैंडमार्क में चौकसी बढ़ा दी है। यहां ठहरे लोगों के डिटेल और उनका यहां रुकने का मकसद पूछा जा रहा है। जिनकी पहले से बुकिंग है उनसे पूछताछ हो रही है। आने जाने वालों से भी उनका मकसद पूछ जा रहा है।

होटल का रूम बदलना भी जांच का विषय
होटल लैंडमार्क में सटोरिये नयन रमेश शाह का रूम एकाएक बदलना भी जांच का विषय है। एसपी पूर्वी अनुराग आर्या के अनुसार 8 मई को नयन रमेश और विकास चौहान शहर आए थे। तब होटल लैंडमार्क के 12 वें तल पर स्थित 1225 नंबर रूम उन्हें आवंटित किया गया था। इस फ्लोर पर गुजरात लायंस टीम के खिलाड़ी ठहरे थे। इसके बाद नौ मई को उसका रूम बदल दिया गया। उसे होटल के 17 वें फ्लोर पर स्थित रूम नंबर 1733 दिया गया, जो गुजरात लायंस टीम के क्रांफ्रेंस हाल के बगल था। इस हाल में बैठकर टीम के अधिकारी और खिलाड़ी मिलकर बैठकर मैच की रणनीति बनाते थे। पहले गुजरात लायंस टीम के खिलाड़ियों के रूम के बगल और फिर उनके कांफ्रेंस के हाल के बगल में नयन रमेश और विकास को रूम आवंटित किया जाना जांच का विषय है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें