फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के पास प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग

Mon, 07 Apr 2014 12:36 AM IST
अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
थाने से करीब 100 मीटर की दूरी पर रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे प्रॉपर्टी डीलर फरमान पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गईं। सात गोली कार में लगीं और एक गोली फरमान के हाथ में। उन्हें संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर कार में सवार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


कार में पुलिस की पीकैप, तमंचा और खोखा कारतूस भी मिले हैं। हमलावर कौन थे और उन्होंने हमला क्यों किया, यह साफ नहीं हो सका है। दूसरी तरफ, पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। फरमान के दोस्त सलीम निवासी ललियाना ने बताया कि फरमान अजराड़े का रहने वाला है और मसूरी में प्रॉपर्टी डीलिंग करता है।

वे दोनों मसूरी से पिपलेहड़ा जा रहे थे। थाने से कुछ दूरी पर उन्होंने कार रोकी, तभी कार सवार हमलावरों ने उन पर गोलियां बरसा दीं। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले गई। एसओ ने बताया कि पहली नजर में घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें