सेक्टर-26 में दुकानों में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-26 स्थित जयपुरिया मार्केट में रविवार को गैस सिलेंडर फटने से मोमोज की दुकान में आग लग गई। उसकी लपटें पड़ोस की तीन दुकानें व प्रथम तल पर एक खाली दुकान तक पहुंच गई। आग में लाखों का माल जलकर राख हो गया।
हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। घटना दोपहर करीब एक बजे की है। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की चार गाड़ियां पहुंची। सीएफओ एसके सिंह का कहना है कि करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। इससे बड़ी घटना होने से बच गई।
दूसरी ओर सेक्टर 62 स्थित संतोष पब्लिक स्कूल के गार्ड रूम में रविवार को सुबह 10 बजे आग लग गई। सूचना पर एक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक वहां तैनात गार्ड व अन्य लोगों ने खुद ही आग पर काबू पा लिया। हालांकि, कमरे मे रखा सामान जलकर राख हो गया।