फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस पर किया था विश्वास उसने हीं दोस्तो के साथ मिलकर लूट ली अस्मत

Sat, 05 May 2018 09:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन

गुरुग्राम की एक छात्रा का यमुनानगर से अपहरण कर गुरुग्राम में 4 दिन तक दुष्कर्म करने का मामला सेक्टर-51 महिला थाना पुलिस ने दर्ज किया है। आरोप है कि छात्रा के एक दोस्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। पीड़िता जब अपने घर पहुंची, तो उसने इसकी जानकारी परिजनों को देते हुए मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मूलरूप से फरीदाबाद निवासी युवती यमुनानगर स्थित एक कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा है। वह कॉलेज के हॉस्टल में ही रहती है। उसका परिवार गुरुग्राम के सेक्टर-10ए थानाक्षेत्र में रहता है।

उसकी दोस्ती धमन से थी। करीब दो महीने से उसकी धमन से बातचीत बंद थी। 13 अप्रैल को धमन ने उसे फोन किया और उससे बात न करने पर कॉलेज पहुंचकर बदनाम करने की धमकी दी। इस पर युवती ने उसे समझाने के लिए यमुनानगर बस स्टैंड पर बुलवा लिया।
विज्ञापन

 
आरोप है कि धमन अपने दो साथियों मनन व हनी के साथ गाड़ी से पहुंचा था। तीनों ने उसे बस स्टैंड से जबरदस्ती गाड़ी में खींच लिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते रहे। आरोपी उसे यमुनानगर से गुरुग्राम के नाहरपुर रूपा के एक पीजी में ले आए। आरोप है कि धमन ने पीजी में उसके साथ 4 दिन तक लगातार दुष्कर्म किया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद धमन अपने दोस्त मनन के साथ उसे 17 अप्रैल को वापस कॉलेज छोड़ आए।


3 मई को जब वह हॉस्टल से वापस घर आई, तो उसने पूरी बात अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने पुलिस को शिकायत देते हुए मामला दर्ज कराया। पुलिस प्रवक्ता रवींद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें