पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दो बदमाशों ने सोमवार को भागने के चक्कर में चौकी में तैनात एक सहायक उपनिरीक्षक की मार-पीटकर हत्या कर दी। बाद में भाग रहे उन दोनों बदमाशों को पास ही स्थित एक सरकारी स्कूल के बच्चों ने पकड़ लिया और वापस पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उक्त बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
2 of 7
demo pic
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए तथा मृतक एएसआई के शव का पलवल के जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। रविवार की देर रात को पुलिस की अपराध जांच शाखा को मुखबिर की सूचना मिली कि उझीना ड्रेन के पास दो बदमाश पुलिस अधिकारी बनकर वाहन चालकों को लूटने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। इस टीम में सहायक उपनिरीक्षक राजवीर सिंह भी था।
विज्ञापन
3 of 7
murder
पुलिस टीम ने मौके से लूट की योजना बना रहे बागपुर थाना चांदहट निवासी रविंद्र उर्फ़ बब्बल पुत्र बुधन व मोरा थाना वृंदावन यूपी निवासी लखन पुत्र बदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से उस समय मौके पर दो मोटरसाइकिल, एक देशी कट्टा व एक जिन्दा कारतूस और एक लोहे की राड भी बरामद की थी। दोनों बदमाशों को पुलिस सीआइए चौकी में ले आई।
4 of 7
बंदूक
सोमवार को चौकी में तैनात सारा स्टाफ मथुरा किसी आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश देने चली गई। चौकी में केवल एएसआइ राजवीर ही रह गया। वह गिरफ्तार इन दोनों बदमाशों के अदालत में पेश करने के लिए कागजात तैयार कर रहा था तथा बदमाश चौकी में पड़ी चारपाई के साथ रस्सी से बांधे हुए थे। राजवीर को चौकी में अकेला देख तथा दोनों बदमाशों ने अपने आप को रस्सी से मुक्त कर लिया तथा भागने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन
5 of 7
kidnapping at gunpoint
यह देख एएसआई राजवीर ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन विकलांग होने के कारण वह उन पर काबू नहीं पा सका। इस दौरान दोनों बदमाशों ने राजवीर पर हमला बोल दिया तथा उसके साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। अपने आप को असुरक्षित महसूस पाते हुए राजवीर ने शोर मचाना शुरू कर दिया। यह देख पास के ही सरकारी स्कूल के बच्चे दौड़कर वहां आ गए तथा बदमाशों को दबोचा, लेकिन उससे पहले एएसआई राजवीर की बदमाशों द्वारा की गई मारपीट से मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
6 of 7
kidnapping at gunpoint
थोड़ी देर में ही वहां बच्चों के अलावा और लोग भी आ गए तथा मामले की सूचना पुलिस अधिकारियों को दे दी। सूचना मिलते ही डीएसपी व अन्य पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई तथा एएसआई राजवीर को मृत पाकर उसके शव को तुरंत कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल में भिजवा दिया तथा बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने तुरंत ही बदमाशों को अदालत में पेश पुलिस रिमांड पर ले लिया है।
इस बारे में जब पुलिस अधीक्षक सुलोचना गजराज से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बदमाशों ने भागने का प्रयास किया था। उन्हें पकड़ने के चक्कर में राजवीर भागा तो उसे चक्कर आ गए और वह गिर पड़ा तथा उसे अटैक पड़ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इस पर कार्रवाई की जा रही है।