फेस बुक पर दोस्ती कर युवती के घर पहुंचने पर युवक पर युवती ने जमकर थप्पड़ बरसाए। इसके चलते मौके पर भीड़ एकत्र हो गई और युवक मौके से भाग गया। पुलिस सूचना से इनकार कर रही है।
मामला मुरादनगर थाना क्षेत्र की एक कालोनी से जुड़ा है। कालोनी निवासी युवती मोदीनगर स्थित डिग्री कॉलेज में बीए की छात्रा है। दस दिन पहले उसकी फेसबुक पर एक युवक से दोस्ती हुई थी।
सूत्रों के मुताबिक रविवार को फेसबुक पर चेटिंग के दौरान युवक को पता चला कि युवती घर पर अकेली है। इसके चलते युवक युवती के घर पहुंच गया।
इस बीच किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई और युवती ने युवक पर थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए। युवती युवक को थप्पड़ बरसाते हुई मकान के बाहर तक खींच लाई।
शोर सुनकर मौके पर लोग एकत्र हो गए और युवक मौके से भाग खड़ा हुआ। बताया जाता है कि मामले की सूचना पुलिस को दी गई थी।
मगर पुलिस ने मौके पर जाना गंवारा नहीं समझा। हालांकि एसएसआई रोशन सिंह ने ऐसी किसी भी जानकारी से इनकार किया है।