फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EXCLUSIVE: पूरी फिल्मी है ये कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कॉर्पियो कार में सवार हथियारबंद बदमाशों ने एनएच-8 से हथियारों के बल पर प्रॉपर्टी डीलर का कार समेत अपहरण कर लिया। कनपटी पर पिस्टल तानकर प्रॉपर्टी डीलर के साथ मारपीट करते रहे और दिल्ली की सड़कों पर घुमाते रहे।
विज्ञापन


दिल्ली-गुड़गांव बॉर्डर पर हुई इस घटना की जानकारी न तो दिल्ली पुलिस और न ही गुड़गांव पुलिस को हुई। लूटपाट करने के बाद बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को समालखा के जंगलों में फेंक दिया।

बदमाश कार व अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे वह जंगल से बाहर निकले और किसी राहगीर का मोबाइल फोन लेकर पुलिस को सूचना दी। वसंतकुंज (साउथ) थाना पुलिस ने मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है। एक दिन बाद भी बदमाशों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन

कार की लाइट जलाए रखी ताकि...

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार बृजवासन निवासी शिव राणा (34) पेशे से प्रॉपर्टी डीलर हैं और उनका कार्यालय द्वारका में है। बुधवार व बृहस्पतिवार की रात करीब 12:30 बजे वह अपनी कोरोला कार से द्वारका से घर लौट रहे थे।

महिपालपुर फ्लाईओवर से आगे एनएच-8 वह बृजवासन की तरफ राइट लेना भूल गए। ऐसे में उन्हें वापस आने के लिए यू-टर्न के लिए रजोकरी फ्लाईओवर तक जाना पड़ा।

शिव राणा जब रजोकरी फ्लाईओवर से कुछ आगे बढ़े तो एनएच-8 पर एक स्कॉर्पियो खड़ी दिखाई दी। कार की लाइट्स जली हुई थीं। स्कार्पियो के पास खड़े युवकों ने उसे रुकने का इशारा किया।

फिर मांगा पान और...

शिव राणा ने कार रोकी तो युवकों ने उससे पाना मांगा। शिव राणा कार से पाना निकालने लगे तभी एक बदमाश ने उसकी कनपटी पर पिस्टल तान दी और कोरोला कार में धकेल दिया।

कार में बैठते ही दूसरे बदमाश ने दूसरी तरफ से उसकी कनपटी पर पिस्टल लगा दी। इसके बाद बदमाश प्रॉपर्टी डीलर को दिल्ली की सड़कों पर घुमाते रहे।

रात करीब दो बजे लूटपाट करने के बाद बदमाशों ने शिव राणा को समालखा के जंगल में फेंक दिया। बदमाश प्रॉपर्टी डीलर से करीब 60 हजार रुपये, सोने की चेन, अंगूठी, मोबाइल और कोरोला कार लूटकर ले गए।

बाइक टच होने पर कारोबारी को दो बार पीटा

दिल्ली के हरि नगर इलाके में बाइक टच होने पर एक कारोबारी को पुलिस से शिकायत करना भारी पड़ गया। आरोपियों ने उसकी दो बार पिटाई कर दी।

जब पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी तो तीसरी बार उस पर चाकू से हमला कर दिया। साथ ही पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़ित का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्रमिंदरजीत सिंह (18) सपरिवार तिलक नगर के महावीर नगर में रहते हैं। उसकी मायापुरी में मोटर पार्ट्स स्क्रैप की दुकान है।
विज्ञापन

आंधे घंटे तक लगातार पीटता रहा

गत 16 जून को प्रमिंदरजीत बाइक से दुकान जा रहे थे। रास्ते में उसकी बाइक पड़ोस के दुकानदार रामशरण की बाइक से टच हो गई। प्रमिंदरजीत के दुकान पर पहुंचते ही रामशरण भी उसकी दुकान पर पहुंचा और गालीगलौज करने के बाद उसकी पिटाई कर दी।

शोर सुनकर आसपास के दुकानदार पहुंचे और दोनों में सुलह करवा दी। प्रमिंदरजीत का आरोप है कि अगले दिन घंटा घर रोड पर रामशरण और उसके बेटे गोलू ने उसे रोककर उसकी जमकर पिटाई कर दी।

वह भागकर हरिनगर चौकी पहुंचा और पुलिस से इसकी शिकायत की। रात में वापस घर जाने के दौरान प्रमिंदरजीत को रामशरण ने अपने दो बेटों और तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर रोक लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। मारपीट के दौरान ही गोलू ने उसके पेट में चाकू से हमला कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें