बुलंदशहर में एनएच-91 के पास आज पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
एनएच-91 पर गुलावठी फ्लाईओवर के पास सिकंदराबाद पुलिस और दो बदमाशों के बीच लगभग 30 मिनट तक मुठभेड़ चली जिसमें 20 से ज्यादा राउंड फायरिंग हुई।
इस मुठभेड़ में 25-25 हजार के दो इनामी बदमाशों को गोली लगी। घायल बदमाशों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों गिरफ्तार बदमाश जेल में बंद अपने गिरोह के साथियों को छुड़ाने के लिए लूट की वारदात को अंजाम देकर पैसे जुटाने वाले थे।
हालांकि पुलिस को इसकी जानकारी मिल गई और पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया और दोनों पक्षों में मुठभेड़ हुई जिसके बाद बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया।