फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र को गन प्वाइंट पर रखकर लूटी डस्टर कार, चलती गाड़ी से फेंककर हुए फरार   

Thu, 04 Aug 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कार लूटेरे - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
इवेंट मैनेजमेंट के छात्र से दो बदमाशों ने पिस्टल के बल पर डस्टर गाड़ी, मोबाइल और अन्य सामान लूट लिया। बदमाशों ने छात्र की कनपटी पर पिस्टल रखकर गोली मारने की धमकी दी फिर उसके एटीएम से 40 हजार रुपये निकलवाए। 
विज्ञापन


लूटपाट करने के बाद बदमाश छात्र को चलती गाड़ी से फेंक कर फरार हो गए। मामला सेक्टर-39 इलाके का है। ग्रीन फील्ड कॉलोनी फरीदाबाद के रहने वाले तुषार बक्शी सेक्टर-4 स्थित इंस्टीट्यूट से इवेंट मैनेजमेंट का कोर्स कर रहे हैं। 

तुषार के पिता फरीदाबाद में प्रॉपर्टी का काम करते हैं। तुषार ने बताया कि 1 अगस्त की रात 11.30 बजे जीआईपी मॉल के पास स्थित फिल्म सिटी फ्लाईओवर के पास अपनी डस्टर गाड़ी रोककर एक दोस्त के आने का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन


इसी बीच दो बदमाश उनके पास आए। एक ने कनपटी पर पिस्टल लगा दी। दूसरे ने कार की चाभी निकाल ली। फिर उसका मोबाइल व पर्स छीनकर पीछे बैठा दिया। इसके बाद एक्सप्रेस-वे के रास्ते सेक्टर-93 पहुंचे।
 
बदमाशों ने तुषार को काफी देर तक घुमाया और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उनसे सेक्टर-93 स्थित एटीएम से 40 हजार रुपये निकलवाए। इसके बाद उसे सेक्टर-105 में फेंक कर फरार हो गए। घटना की जानकारी तुषार ने पुलिस को दी, जहां पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। एसपी सिटी दिनेश यादव का कहना है कि सेक्टर-39 थाने में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें