फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट के दौरान बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग, पिता-पुत्र समेत चार को लगी गोलियां 

Mon, 19 Sep 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कल्याणपुरी इलाके के खिचड़ीपुर मेन मार्केट में किराना कारोबारी को लूटने आए बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां लगने से कारोबारी पिता-पुत्र समेत चार लोग जख्मी हो गए। 
विज्ञापन


अचानक चली गोलियों से पूरे इलाके में भगदड़ मच गई। लोगों ने हिम्मत दिखाकर बदमाशों पर पथराव कर दिया। मौके से लूटपाट कर भाग रहे आधा दर्जन बदमाशों में से एक को भीड़ ने बाइक समेत पकड़ लिया। 

बदमाश की जमकर पिटाई लगाने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान कार्तिक (23) के रूप में हुई है। बदमाश से एक बाइक, दो पिस्टल व एक कारतूस बरामद हुआ है। 
विज्ञापन


पुलिस ने घायल कारोबारी भोमराज, उसके बेटे मोहित, एक राहगीर अशोक व एक अन्य को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

भीड़ ने बहादुरी का परिचय देकर एक बदमाश को दबोचा

Firing - फोटो : Demo Pic
पुलिस के मुताबिक, खिचड़ीपुर मेन मार्केट में भोमराज की किराने की थोक की दुकान है। रविवार शाम 5.00 बजे पिता-पुत्र दुकान पर मौजूद थे। इसी बीच बाइक सवार आधा दर्जन नकाबपोश बदमाश दुकान पर पहुंचे।

बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर दोनों से लूटपाट शुरू कर दी। वहां मौजूद लोगों ने विरोध किया तो बदमाशों ने गोलियां बरसाना शुरू कर दी। बदमाश गोली चलाते हुए बाहर भागे। 

गोली भोमराज, मोहित व दुकान पर खड़े अशोक को लगी। वहीं हवाई फायरिंग के दौरान छत पर खड़ा एक अन्य शख्स भी जख्मी हो गया। वहां से भाग रहे बदमाशों में से एक को किसी राहगीर ने कार से उसकी बाइक पर टक्कर मार दी जिससे वह गिर गया और लोगों ने बदमाश दबोच लिया। 

जबकि बाकी पांच बदमाश मौके से माल समेत फरार हो गए। पुलिस पकड़े गए आरोपी कार्तिक से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने डकैती का मुकदमा दर्ज कर बाकी आरोपियों की पहचान भी कर ली है। कई टीमें उनकी तलाश में लगा दी गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें