फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलौने खरीदने आई बच्चियों से दुकान में खींचकर करता था अश्लील बातें, युवक ने बनाया वीडियो

Tue, 27 Dec 2016 04:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
rape - फोटो : daily mail
विज्ञापन
खजूरी खास थाना क्षेत्र के सोनिया विहार इलाके में एक अधेड़ शख्स को बच्चियों से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की शिनाख्त मोलन तिवारी (55) के रूप में हुई है। पुलिस की मानें तो आरोपी पिछले काफी समय से दुकान पर सामान लेने आई बच्चियों को दुकान के अंदर खींचकर ले जाता था फिर वहां गंदी और अश्लील बातें करता था। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मोलन तिवारी सोनिया विहार इलाके में परचून की दुकान चलाता है। उसकी दुकान पर बच्चों के खिलौने भी मिलते हैं। अक्सर बच्चे इसकी दुकान पर खिलौनों व अन्य सामान लेने आते हैं। इसी दौरान वह खासकर बच्चियों को अपनी दुकान में खींचकर उनके साथ अश्लील हरकत करता था।

बच्चों ने कई बार उसकी शिकायत की लेकिन वह उम्र का हवाला देकर लोगों से बच रहा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक रविवार को मोलन ने 11 साल की बच्ची को दुकान में खींचने का प्रयास किया और उसके साथ अश्लील हरकत की। इसी दौरान एक युवक ने उसका वीडियो बना लिया। बाद में स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को वीडियो दिखाया गया। जिसके बाद मामला दर्ज कर आरोपी मोलन तिवारी को दबोच लिया गया।  खजूरी खास थाना पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें