फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न! महिला ने लगाई फांसी

Wed, 25 Dec 2013 11:02 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
करावल नगर इलाके में सोमवार को कंचन (21) नाम की एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंखे से उतारा।
विज्ञापन


वहां मिले सुसाइड नोट में कंचन ने मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। कंचन के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया। मामले की एसडीएम जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से एटा (मैनपुरी) की रहने वाली कंचन की ढाई साल पहले मुकुंदपुर, करावल नगर निवासी बलराम से शादी हुई थी। बलराम दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह वह दफ्तर चला गया। इस बीच कंचन ने घर में दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली। ससुराल पक्ष ने पुलिस को इसकी सूचना दी। बताया गया है कंचन का किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन


जिसका पता चलने के बाद से उसका बलराम से अक्सर झगड़ा होता था। वहीं मायके वालों का कहना है कि बच्चे नहीं होने के कारण कंचन को परेशान किया जाता था। इसकी वजह से कंचन ने फांसी लगाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें