फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति पर केस क्यों दर्ज करा रही हैं ये महिलाएं?

Thu, 30 Jan 2014 05:36 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में अलग-अलग मामलों में दो महिलाओं ने अपने पति व ससुराल पक्ष के खिलाफ थाना कोतवाली व थाना सारन में दहेज के लिए मारपीट करने व घर से निकालने की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पहला मामला थाना कोतवाली इलाके का है। एनआईटी-दो निवासी अनीता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 26 फरवरी 2013 को एनआईटी निवासी संदीप गौरा से हुई थी।

आरोप है कि कुछ दिनों पहले संदीप, ससुर शिवजीत, सास मीरा देवी, ननद लक्ष्मी, देवर छोटू और ननदोई हर्ष ने उसके साथ मारपीट की और दहेज लाने की बात कह कर घर से निकाल दिया।

दूसरा मामला 60 फुट रोड एनआईटी निवासी सरिता ने थाना सारन में दर्ज कराया है।

सरिता ने बताया कि उसकी शादी 8 मार्च 2011 को पानीपत निवासी अभिषेक से हुई थी। कुछ दिनों पहले पति अभिषेक, ससुर प्रमोद, सास कमलेश, देवर विवेक व देवेश ने दहेज के लिए उससे मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस दोनों ही मामलों की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें