केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के भाई व स्थानीय भाजपा नेता हनुमत भारद्वाज पर उनकी पत्नी ने मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विधानसभा चुनाव में हनुमत भाजपा से टिकट के प्रबल दावेदार थे। पीड़िता ने सोमवार को एसपी राजेश दुग्गल से मिलकर शिकायत सौंपी। महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
ओमैक्स सिटी निवासी हनुमत भारद्वाज केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के सौतेले भाई हैं व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष भी हैं। उनकी पत्नी आंचल उर्फ अर्चना में पिछले करीब एक महीने से झगड़ा चल रहा है।