नोएडा सेक्टर-35 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती महिला मरीज के साथ छेड़खानी करने के आरोप में शनिवार को पुलिस ने एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। महिला के परिजनों ने थाना सेक्टर-24 पुलिस से डॉक्टर के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कराया है। हालांकि, डॉक्टर ने आरोपों से इनकार किया है।
पुलिस के अनुसार फर्रुखाबाद निवासी रजत यादव बीएएमएस (आयुर्वेदिक) डॉक्टर हैं। वह सेक्टर-35 स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में प्रैक्टिस करते हैं। सेक्टर-22 चौड़ा निवासी एक महिला तीन दिन पहले उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थी। जिस वार्ड में महिला भर्ती थी, वहां से अन्य मरीज जा चुके थे।