फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी कार वापस करने के विवाद में मारी गोली

Tue, 27 Dec 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
गोली लगने से घायल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुरानी कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसे वापस करने के विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। वारदात के बाद घायल युवक ने खुद पुलिस को फोन कर जानकारी दी। उसे सेक्टर-33 स्थित प्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली दाहिने हाथ में लगी है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। 
विज्ञापन


कोतवाली सेक्टर- 58 पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित तय्यूब सर्फाबाद गांव में रहता है। वह सोमवार रात खोड़ा में रहने वाले दोस्त से मिलने के बाद एसेंट कार में घर जा रहा था। सेक्टर-60 में सोमवार रात दो बजे एक कार ने ओवरटेक कर तय्यूब की एसेंट को रोक लिया। 

कार में सवार युवकों ने मारपीट करने के बाद तय्यूब पर फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद भी तय्यूब ने एक हमलावर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भाग गया। इसके बाद उसने 100 नंबर पर खुद ही फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गन शॉट
तय्यूब ने बताया कि 20 दिसंबर को उसने पर्थला गांव के विकल यादव को  परिचित की पुरानी इनोवा कार दिलाई थी। कार टक्कर लगने से क्षतिग्रस्त हो गई। इस पर विकल बहलोलपुर के रहने वाले साथी टीटू पहलवान उर्फ हर्ष यादव, गोवर्धन यादव, बित्तू यादव के साथ मिलकर कार वापस करने का दबाव बनाने लगा।

25 दिसंबर को भी चारों ने कार वापस न लेने पर तय्यूब से मारपीट की थी। साथ ही जान से मारने की धमकी दी थी। सीओ अरविंद यादव ने कहा कि गोली मारे जाने की जानकारी के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मामला दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें