फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर निकला सीरियल डॉग किलर, कुत्तों संग बेरहमी की थी खास वजह

Sun, 17 Apr 2016 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण दिल्ली में पिछले महीने एक मेट्रो स्टेशन के बाहर तीन कुत्तों को बेदर्दी से मारने वाला नकुल शर्मा आखिरकार शुक्रवार को लखनऊ से गिरफ्तार हो गया। कुत्तों को चाकू घोंपकर मारने की वारदात सीसीटीवी पर रिकार्ड हो गई थी।
विज्ञापन


इस घटना ने लोगों को विचलित कर दिया था। पुलिस के अनुसार 28 साल के नकुल ने दिल्ली के नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी (एनआईटी) से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।

काफी समय से नकुल अवसाद (डिप्रेशन) से पीड़ित था। उसे नौकरी से निकाल दिया गया था और प्रेम संबंध भी टूट गए थे। उसके पालतू कुत्ते की भी हाल में मौत हो गई।  
विज्ञापन
He was under depression since his dog died and his parents said he was undergoing treatment-Nupur Prasad,Add DCP pic.twitter.com/XuXkEuEq16 — ANI (@ANI_news) April 16, 2016

वीडियो क्लिप में कुत्तों को चाकू से काटते दिखा

पुलिस के वरिष्ठ अफसरों ने बताया कि नकुल के मामले को मेडिकल बोर्ड भेजा गया है। नकुल को शुक्रवार शाम लखनऊ से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया है। उस पर पशु क्रूरता कानून सहित कई मामले दर्ज किए गए हैं।

15 मार्च को दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके में लोगों ने देखा कि मेट्रो स्टेशन के पास एक पिल्ला मरा पड़ा है और तीन कुत्ते बुरी तरह घायल हैं।

बाद में एक वीडियो क्लिप सामने आई जिसमें जैकेट और शार्ट पहने एक शख्स ने पहले कुत्तों को कुछ खाने को दिया और उसके बाद उन्हें चाकू से काटने लगा। मामले को सुलझाने के लिए पुलिस टीम बनाई गई।
विज्ञापन

ह्यूमेन सोसाइटी इंटरनेशनल ने रखा था ईनाम

पुलिस ने हौज खास इलाके की सघन तलाशी ली और हजारों किरायेदारों के फार्म चेक किए। इस प्रक्रिया से नकुल के बारे में जानकारी मिल गई।

पुलिस को पता चला कि नकुल दिल्ली के यूसुफ सराय का अपना किराये का मकान छोड़कर एक रिश्तेदार के पास मयूर विहार चला गया है। वहां वह तीन दिन रहा और लखनऊ अपने घर चला गया।

इस मामले में ह्यूमेन सोसाइटी इंटरनेशनल नामक संस्था ने ईनाम भी रखा था। संस्था का कहना है कि नकुल को जेल होनी चाहिए और उसका इलाज भी जरूरी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें