फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के बाद चोरों ने भी बदली रणनीति

Sun, 27 Nov 2016 09:30 AM IST
ऐहतेशाम उद्दीन अहमद/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आर्थिक सर्जिकल स्ट्राइक के बाद 500 और 1000 रुपये के नोट चलन से बाहर होने पर चोर भी इनसे बच रहे हैं। चोरी की रणनीति बदलते हुए अब नकदी की जगह कीमती सामान और जेवर आदि को निशाना बनाया जा रहा है। 10 सितंबर के बाद हुई अधिकतर घटनाओं में चोरों ने जेवर, इलेक्ट्रॉनिक गुड्स, लैपटॉप, कपड़े और घरेलू सामान पर ही हाथ साफ किया है। अधिकारी भी इसे नोटबंदी के असर से जोड़कर ही देख रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, नोटबंदी की घोषणा के बाद दो-तीन दिन तक तो चोरी की घटनाएं बिलकुल थम सी गई थीं। शादियों का सीजन शुरू होते ही होटल, गार्डन आदि में होने वाले मांगलिक कार्यक्रमों के साथ चोरी की वारदात शुरू हुईं। इन जगहों पर हुई अधिकतर घटनाओं में चोरों ने जेवर, कीमती सामान, गिफ्ट पैक आदि गायब किए। चोरों ने उन दुकानों को भी निशाना बनाया, जिनमें शादी से संबंधित कपड़े या सामान बेचे जा रहे हैं।

केस एक
ओल्ड फरीदाबाद बाजार स्थित लहंगा चुन्नी, जूते के शोरूम के साथ पांच दुकानों को 19-20 नवंबर की रात को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने इन दुकानों से नकदी की बजाय लाखों रुपये कीमत के लहंगे, ब्राइडल वियर, साड़ी और जूते आदि पार किए। 
विज्ञापन


केस दो
नीलम-बाटा रोड स्थित होटल में 12 नवंबर की शाम रिंग सेरेमनी में दुल्हन बनी युवती का जेवर से भरा पर्स चोरों ने पार किया। इससे एक दिन पहले अन्य होटल में चल रहे मांगलिक कार्यक्रम के दौरान चोरों ने एक दंपति का गिफ्ट पैक पार किया। 

केस तीन
अशोक एंक्लेव पार्ट दो निवासी बुजुर्ग दंपति के घर दिनदहाड़े घुसे बदमाश लाखों रुपये कीमत के जेवर के अलावा कुछ नकदी लूट ले गए। बदमाशों ने बंधक बनाए गए बुजुर्ग दंपति से सोने-चांदी के जेवर कहां रखे हैं, इसकी जानकारी ली थी। 

केस चार
अशोक एंक्लेव पार्ट दो में 20 नवंबर की रात एक बंद घर में घुसकर चोर लैपटॉप, एलईडी टीवी, इलेक्ट्रॉनिक सामान, घड़ी और सोने-चांदी के जेवर आदि निकाल ले गए।

चोरी की घटनाओं में आई कमी
नोटबंदी के बाद से देखने में आ रहा है कि चोर घरों से जेवर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, लैपटॉप और एलईडी टीवी आदि चोरी कर रहे हैं। चोरी की घटनाओं में भी कमी दर्ज की गई है, इसकी वजह नाइट पेट्रोलिंग और नाकाबंदी है। हमारी टीमें काम कर रही हैं। रोज चोरी की किसी न किसी घटना का खुलासा हो रहा है, इन चोरियों का भी खुलासा किया जाएगा।-राजेश चेची, एसीपी (क्राइम)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें