फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, दिल्ली 5 क्राइम घटनाएं

Fri, 27 Dec 2013 04:35 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हिरोइन की तस्करी करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

पुलिस की अपराध शाखा ने 52 लाख की हेरोइन के साथ बवाना निवासी गोपीराम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, एक सूचना पर गीता कॉलोनी इलाके से 260 ग्राम मादक पदार्थ के साथ ऑटो चालक गोपीराम को पकड़ा गया है।

आरोपी ने बताया कि उसे बुलबुल नामक शख्स ने मादक पदार्थ सप्लाई करने के लिए दिया था। पुलिस उससे पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


एक ही इलाके में तीन केस
गोविंदपुरी इलाके में हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट की तीन अलग-अलग वारदातों को अंजाम दिया। एक मामले में बदमाशों ने दुकानदार को चाकू मारकर जख्मी कर दिया।

एक अन्य मामले में नशीला पदार्थ पिलाकर टैक्सी चालक को लूट लिया। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक पहले मामले में गोविंदपुरी इलाके में हथियार बंद बदमाशों ने सब्जी विक्रेता विनोद को घेर लिया। विनोद दुकान बंदकर अपने भाईयों दिलीप, रामबाबू और अख्तर के साथ घर लौट रहा था। बदमाश ने विनोद से कैश लूट लिया।

विरोध करने पर बदमाशों ने विनोद को चाकू मार दिया। वहीं अन्य मामले में कालकाजी डीडीए फ्लैट इलाके में बदमाशों ने बीसीए के छात्र अक्षय सिंह को लूट लिया। अक्षय घर से आगरा जाने के लिए निकला था।

बदमाशों ने उससे कैश, मोबाइल और अन्य कीमती सामान लूट लिया। कालकाजी में ही बदमाशों ने गुड़गांव निवासी टैक्सी चालक सुरेंद्र को सिगरेट में नशीला पदार्थ पिलाकर लूट लिया। तीनों ही मामलों में केस दर्ज हो गई है।

छेड़छाड़ का आरोपी गार्ड गिरफ्तार
वसंत विहार पुलिस ने क्लीनिक में काम करने वाली एक महिला से छेड़छाड़ और उसे जान से मारने की धमकी देने के आरोप में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले सुशील कुमार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


वह कार्यालय जाने के दौरान युवती को अकसर तंग करता था। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से तिहाड़ जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला मूलत: तमिलनाडु की रहने वाली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें